सैलाना में पेट्रोल पंपों पर लम्बी कतारो में लगे वाहन चालक, चारो ओर पेट्रोल, डीजल के किल्लत की चर्चा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में पेट्रोल पंपों पर लम्बी कतारो में लगे वाहन चालक, चारो ओर पेट्रोल, डीजल के किल्लत की चर्चा

Mpkikhabar ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में पेट्रोल, डीजल की किल्लत की खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की पेट्रोल, डीजल भरवाने के लिए भीड़ उमड़ती हुई नजर आई। नगर के चारो पेट्रोल पंपों में से दो पेट्रोल पंपों पर डीजल, पेट्रोल उपलब्ध हुआ तो भारी मात्रा में भीड़ इन दोनों पेट्रोल पंपों पर उमड़ती दिखाई दी। उधर एक पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि पेट्रोल, डीजल की कमी अफवाह के चलते यह स्थिति बन गई है। तो दूसरी ओर एक अन्य पेट्रोल पंप के संचालक का कहना है कि बीते पिछले तीन दिनो से डीजल व पेट्रोल के ऑर्डर बुक करवा रखा है पर आगे से डीजल, पेट्रोल अभी तक नहीं आया है।

मंगलवार अल सुबह पंपों पर शुरू हुई भीड़-

कल सोमवार तक तो स्थिति सामान्य थी। लेकिन मंगलवार अल सुबह से ही नगर के उन दोनों पेट्रोल पंपों पर खासी भीड़ रही। जहां पेट्रोल, डीजल उपलब्ध हो रहा था। माना जा रहा है कि यह कोरी अफवाह ही नहीं है। बल्कि आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल की किल्लत का आमजन को सामना करना पड़ सकता है। स्थिति यह रही की लगभग आधे- पौन घंटे के इंतजार के बाद वाहन चालकों को पेट्रोल, डीजल उपलब्ध हुआ। जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल उपलब्ध है। वहां भी अधिक पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा है। 1 व 2 लीटर या तीन लीटर ही पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है।

यह सिर्फ अफवाह है या पेट्रोल के कमी की सच्चाई-

हालांकि पेट्रोल, डीजल का यह संकट कृत्रिम है या आने वाले दिनों में जारी रहेगा। यह अभी फिलहाल निश्चित रूप से कहा नहीं जा सकता। भले ही कारण कुछ भी हो पर आज इस खबर ने दोनों पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ बढ़ा दी।

यह कहना पेट्रोल पंप संचालकों का-

एक पेट्रोल पंप के संचालक विपिन कसेरा कहते हैं कि ऐसा कोई संकट फिलहाल नहीं दिख रहा है। लेकिन बाजार में अफवाहों के चलते स्थिति यह उत्पन्न हो गई है कि जितना माल हम तीन दिनो में बेचा करते थे। उतना आज मंगलवार को सिर्फ आधे दिन में ही बिक गया।

उधर दूसरी और एक अन्य पेट्रोल पंप के संचालक महेश पाटीदार का कहना हैं कि संकट गहरा रहा है। उनका कहना है कि तीन दिन पूर्व ही डीजल, पेट्रोल का ऑर्डर बुक कर दिया था। पर फिर भी आगे से अभी तक डीजल, पेट्रोल नहीं आया। इसलिए आज हमें पंप बंद करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *