सैलाना मेले में विशाल भजन संध्या का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना मेले में विशाल भजन संध्या का किया आयोजन

भजन गायक प्रेमशंकर जाट ने भजनो की प्रस्तुतियों से देर रात बांधे रखा समा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के सैलाना नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर परिषद द्वारा नगर के कालिका माता रोड़ स्थित कालिका माता मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भव्य मेले के आयोजन का शुभारंभ सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, मेला समिति अध्यक्ष राधा पाटीदार द्वारा किया गया।

मेले के आयोजन के दुसरे दिन मंगलवार को मेले में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। मेले मे देश के प्रसिद्ध भजन गायक प्रेमशंकर जाट ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर रात तक भक्ति रस की गंगा बहती रही।

भजन संध्या में मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षदगण जगदीश पाटीदार, मुकेश पटेल, पुष्पा राठौड़, मीरा पाटीदार, आशादेवी कसेरा, कृष्णा चंदेल सहीत निकाय के कर्मचारीगण भीमसेन लहरी लेखापाल, अभिमन्यु ग्वाले, विजय शर्मा, धन्नालाल परमार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, हुक्मीचंद परिहार, नवीन ग्वाले व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *