परियोजना रतलाम शहर का गांधी नगर कम्युनिटी हॉल में दिया प्रशिक्षण
25/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- भारत शासन के पोषण भी, पढ़ाई भी के निर्देश को सफलता पूर्वक लागू करने के लिए राष्ट्रीय सार्वजनिक सहयोग एवं बाल विकास संस्थान दो स्तरीय कार्यान्वित दृष्टिकोण अपना रहे हैं। पहले स्थान पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण किया जा चुका है। दूसरे स्तर का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं सहायक संचालक विनीता लोढा, रविंद्र कुमार मिश्रा एवं अंकिता पंड्या के मार्ग दर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 24,25, 26 मार्च 25 को परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 2 गांधीनगर कम्युनिटी हॉल में दिया जा रहा है। प्रथम दिवस अलग-अलग कुल चार सत्रों में विभिन्न गतिविधियों जैसे पोषण भी पढ़ाई भी के लिए तर्क आइस ब्रेकर प्रारंभिक बाल शिक्षा के महत्व पर सामूहिक चर्चा स्मृति खेल भौतिक मोटर विकास रचनात्मक एवं सौंदर्य विकास भाषा और साक्षरता विकास क्षेत्र और विकासात्मक मील का पत्थर एवं बच्चों के लिए एक दिन दिनचर्या की योजना बनाना संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों के संपूर्ण विकास से संबंधित वीडियो ,खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दी गई।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं कोर्स डायरेक्टर अर्चना माहोर द्वारा प्रशिक्षण की रूप रेखा बताई गई. मास्टर ट्रेनर नीलम बाघेला, ममता तिवारी, मालती शर्मा, भावना बोरीवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रॉकेट लर्निंग के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर विनीत भोगलेकर द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को स्मृति खेल के माध्यम से समझाया गया। परियोजना के दीपक डाबी, डाटा ऑपरेटर सुमित भंवरलाल जी का सहयोग रहा।





