गाडिया-गाडिया और होठला पे नाम लिखियो सांवरिया रो, मेरा सोना, मेरी चांदी, मेरा गाड़ी, मेरा बंगला, सब कुछ तेरा, तो मेरा तो कुछ भी नही..भजनों पर झूमा सैलाना
25/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
स्पेशल खबर कृष्णकांत मालवीय (सैलाना)
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर में राजस्थानी गायक गोकुल शर्मा की विशाल भजन संध्या में बड़ी तादाद मे जन सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। हजारो की तादाद में आई भारी भीड़ ने देर रात तक सांवलिया सेठ के भजनों का आनंद लिया। भजन गायक गोकुल शर्मा के हर भजन के साथ पूरा पांडाल सांवलिया सेठ के जयकारो से गुंज उठा।
सोमवार रात घंटाघर चोराहा पर सुंदर आकर्षित भगवान सेठों के सेठ सांवलिया सेठ का दरबार सजाया गया। भजन संध्या पंडाल में सांवलिया सेठ का अलौकिक श्रृंगार शोभा पा रहा था। सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला द्वारा आयोजित भजन संध्या में हजारों की भीड़ देख ख्यात भजन गायक गोकल शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन गायक शर्मा अपने आप को रोक नही पाए और उन्होंने सांवरिया सेठ के भजनों की बारिश करते हुए “म्हारा बैंक रो मैनेजर म्हारा श्याम, मंडफिया रो सेठ सांवरो, “म्हारौ कई नी भाया सब है सेठ की माया” के भजन के बाद “तू है, थानेदार सांवरिया करले तीन अवतार पर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। अगले भजन “हल्का में ना लेवु सेठ थारी माया ने अच्छा अच्छा भक्त है, थारे कने म्हारी कई औकात है सेठा सेठा में म्हारो सेठ तो संवरियो है” के भजन पर महिलाये जमकर नाची। “खेर गाडिया गाडिया और होठला पे नाम लिखियो सांवरिया रो” के साथ “मेरा सोना मेरी चांदी मेरा गाड़ी मेरा बंगला सब कुछ तेरा तो मेरा तो कुछ भी नही” व “म्हारो सांवरिया जी सेठ जाने कहा हो गए लेट क्यु नी आयो रे” के भजनों पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं पुरुष व बच्चे जमकर थिरके। भक्ति का ऐसा नजारा और हुजूम सैलाना में बरसो बाद देखने को मिला। कार्यक्रम के पूर्व आयोजक चेतन्य शुक्ला ने पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत का साफा बांधकर सम्मान किया। वही भजन गायक गोकुल शर्मा का पुष्पमालाओ से स्वागत किया।






