सैलाना विधायक डोडियार बेठे अनशन पर
25/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
भोपाल (Bhopal,mp)- रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार विधानसभा परिषद में सोमवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास अनशन पर बैठ गए। विधायक कमलेश्वर डोडियार रतलाम जिला अस्पताल के एक डॉक्टर को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं।
यह है मामला-
बतादें कि कुछ महीने पहले जब वह मरीजों को देखने पहुंचे तो डॉक्टर ने विधायक कमलेश्वर डोडियार से अभद्रता की। ओर विधायक को बहार जाने को कहा। साथ ही विधायक डोडियार को जातिसूचक शब्द कहे।
डोडियार ने बीते सत्र में भी सदन में यह मुद्दा उठाया था। और यह बात रखी थी। ओर फिर धरने पर बैठ गए थे। तब विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बुलाकर समझश दी थी। बजट सत्र में फिर उन्होंने मुद्दा उठाया है। ओर कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला तो विधायक डोडियार अनशन पर बैठ गए।
सोमवार शाम अध्यक्ष तोमर और प्रमुख सचिन ने आश्वस्त किया कि चिकित्सा मंत्री से मिलकर डॉक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई पर बात रखी जाएगी। उसके बाद डोडियार ने अनशन खत्म कर दिया।




