बाजना पुलिस ने लाखो रूपए की चोरी का किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बाजना पुलिस ने लाखो रूपए की चोरी का किया खुलासा

रतलाम- (Ratlam) जिले के बाजना पुलिस ने 9 लाख 73 हजार रुपये की चोरी का खुलासा किया है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियो को चोरी गया मश्रुका बरामत करने एवं आरोपियो की शीघ्र धर-पकड करने के लिए निर्देश दिये गये थे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी निलम बघेल के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी बाजना रणजीत सिंगार के नेतृत्व मे पुलिस टीम को थाना बाजना क्षेत्र से चोरी गया मश्रुका बरामद करने मे बढी सफलता हाथ लगी है।

फरियादी कैलाश पिता बापुलाल नागर उम्र 40 साल निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ की रिपोर्ट पर 20 जुन को अपराध क्रमांक 302/2025 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जिसमे फरियादी ने बताया था कि वह बाजना से व्यापारी अनिल कुमार, सुनिल कुमार गुप्ता पचौर के व्यापार के रुपये उगाकर बस मे बैठकर रतलाम जाते समय उसके पास लिये बैग मे कुल 9,73,750 रुपये कि राशि बैग सहित उसके मुह पर पास बैठे वयक्ति ने कुछ लिकविड नुमा पदार्थ उडाया जिससे फरियादी कि आखों मे जलन हुई तथा गहरी निन्द लग गई।

जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी का रुपयो से भरा बैग लेकर गायब हो गया। फरियादी पचौर के व्यापारी के यहां विगत 20 वर्षो से मुनिम के रुप मे रुपये उगाई का कार्य करते आया है। प्रकरण मे फरियादी/मुनिम द्वारा अपने साथी मुकेश सक्सेना के साथ मिलकर षडयंत्र पुर्वक योजना बनाई कि वे दोनो मिलकर व्यापारी अनिल कुमार, सुनील कुमार गुप्ता निवासी पचौर के रुपये योजनाबध्द तरीके से व्यापारी एवं पुलिस को गुमराह कर झुठी जानकारी देकर अवैध लाभ कमा लेंगे और किसी को कोई शंका भी नही होगी। इस प्रकार फरियादी मुनिम स्वयं द्वारा झुठी कहानी बनाकर व्यापारी के रुपये अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करवाये तथा बेहोश होने का ढोंग किया और बस मे जानबुझकर सोता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *