नामली पुलिस ने मादक प्रदार्थों के विरुद्ध की करवाई 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने मादक प्रदार्थों के विरुद्ध की करवाई 

रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली पुलिस ने मादक प्रदार्थों के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही में MDMA वजनी 15 ग्राम किमती करीबन 1 लाख 50 हजार रुपये ले जाते हुये 1 आरोपी गिरफ्तार किया है। रतलाम जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं।

एसपी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) किशोर पाटन वाला के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नामली पी.आर. डावरे के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर महु नीमच हाईवे फोरलेन रोड महु नीमच रोड बडौदा फंटा पर मो.सा. सवार 1 व्यक्ति को पकड़ा व तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति पुष्पेन्द्र सिंह पिता श्रवण सिंह सिसोदिया जाति राजपुत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम डोराना थाना कोटडी जिला प्रतापगढ राजस्थान के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अवैध मादक पदार्थ अवैध मादक पदार्थ MDMA वजनी 15 ग्राम किमती 1,50,000 रूपये, एक मोटर सायकल स्पलेण्डर किमती 50,000 रुपये एण्ड्रोईड मोबाइल फोन किमती 10000 रुपये, नगदी 500 रुपये कुल किमती 2,10,500 रुपये मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 273/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी लाने-ले जाने के संबंध में पुछताछ की जा रही है तथा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *