नामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस ने अवैध मादक प्रदार्थों के विरुद्ध अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ MDMA 510 ग्राम एवं 1.500 कि.ग्रा. डोडाचुरा सहित ऑल्टो कार की जप्ती की है। रतलाम जिला पुलिस मुख्यालय ने जारी अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं।

एसपी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस किशोर पाटन वाला के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नामली पी.आर. डावरे के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा 25 जुन बुधवार को मुखबिर की सूचना पर महु नीमच हाईवे फोरलेन रोड भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर कार सवार 1 व्यक्ति को पकड़ा व तलाशी के दौरान व्यक्ति प्रहलाद सिंह पिता हरि सिंह परिहार जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलेवना थाना नारायणगढ जिला मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स वजनी 510 ग्राम किमती 51,00,000 रुपये एवं डोडाचुरा पाऊडर वजनी 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000 रुपये, एक सफेद रंग की मारुती आल्टो कार क्रमांक MP 14 CC 7831 किमती 2,00,000 रुपये, एक एप्पल कम्पनी का आईफोन 15 मोबाईल फोन किमती 50,000 रुपये, नगदी 600 रुपये कुल माल किमती 53,65,600 मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 275/25, धारा 8/22, 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं डोडाचुरा लाने-ले जाने के संबंध में पुछताछ तथा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *