सैलाना के बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर कि पहाड़ियों पर छाई हरियाली
फोटो- कृष्णकांत मालवीय, ट्रोन सहयोगी- उमंग पुरोहित
रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के सैलाना नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर अडवानीया रोड पर स्थित 200 वर्ष पुराना अति प्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर कि पहाड़ीयों पर अब सुकून भरी हरियाली छाने लगी है।
बतादें की लगातार बारिश के दौरान मंदिर के चारों ओर हरियाली छाना शुरू हो गई है। बारिश के मौसम मे यहां का नजारा यहा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहा का सुकून भरा व सुंदर दृश्य को ड्रोन कैमरे से लिया गया है।




