शादी समारोह में छाया मातम की लहर। दूल्हे परिवार की करीबी रिश्तेदार 5 वर्षीय मुस्कान की पानी के होद में घीरने से हुई मौत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शादी समारोह में छाया मातम की लहर। दूल्हे परिवार की करीबी रिश्तेदार 5 वर्षीय मुस्कान की पानी के होद में घीरने से हुई मौत

पानी की होद में बच्ची की चप्पलें तैरती हुई दिखी, तब पता चला बच्ची घीरी है, होद में

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के महुडीपाडा गांव में एक पारिवारिक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया, जब परिवार की एक 5 वर्षीय बच्ची की पानी के होद में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची होद में कैसे और कब गिरी? ये किसी को पता नहीं। दरअसल परिवार में शादी का माहौल होने के कारण किसी का ध्यान उसके ऊपर नहीं गया कि वह खेलते- खेलते कब होद में जा गिरी। अब पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। बच्ची को सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर जितेंद्र राकवार ने बच्ची के मौत की पुष्टि की है। साथ ही पोस्टमार्टम कर बच्ची के शव को परिजनों को सोपा गया।

ये है, पुरा मामला-

घटना की जानकारी के अनुसार सकरावदा के महुडी पाडा में गोवर्धनपुरा के बल्या भीड निवासी दिलीप पिता कैलाश अमलियार की बारात भावना पिता ईश्वर गरवाल के यहां आई थी। ईश्वर गरवाल की बेटी भावना से दिलीप की शादी का समारोह था। सुबह 6:00 बारात आई और हंसी खुशी से शादी की रस्में संपन्न हो गई। फेरे भी हो गए। बाद में लगभग 1:30 बजे ये दु:खद घटना घट गई।

मुस्कान की मोत से माता- पिता के चेहरे से गायब हुई मुस्कान-

उधर दूल्हे परिवार की करीबी रिश्तेदार मुस्कान पिता दिलीप पारगी कब अपनी मां से बिछड़ कर खेलते-खेलते घर के ही होद में गिर गई किसी को पता नहीं चला। इस घटना से मृतक मुस्कान के माता-पिता के चेहरे से मुस्कान गायब होती नजर आई‌। मृतक के माता-पिता सहित परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल होता दिखाई दिया।

जब मृतक बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया गया तो बच्ची के चप्पल पानी के होद में ऊपर तैरते हुए दिखे। मृतक बच्ची मुस्कान के पिता दिलीप पारगी ने बताया कि दरअसल शादी के सारी रस्में पूरी होने के पश्चात बारातियो और अन्य परिजनों का भोजन चल रहा था। इस दरमियान किसी का ध्यान गया कि मुस्कान नजर नहीं आ रही है। पिता दिलीप ने बताया कि सब उसे ढूंढने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पानी के होद में जब किसी ने झांक कर देखा तो बच्ची मुस्कान के चप्पल तैरते हुए नजर आए। तत्काल परिजन व अन्य पानी के अंदर उतरे बच्ची को बाहर निकाला। व तुरंत सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां उपस्थित डॉक्टर जितेंद्र सिंह रायकवार ने बच्ची का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। बाद में पुलिस थाने पर भी सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

One thought on “शादी समारोह में छाया मातम की लहर। दूल्हे परिवार की करीबी रिश्तेदार 5 वर्षीय मुस्कान की पानी के होद में घीरने से हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *