रतलाम में 25 वर्षों बाद फिर आज से‌ देखने को मिलेगा मंगल जादू का मंचन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में 25 वर्षों बाद फिर आज से‌ देखने को मिलेगा मंगल जादू का मंचन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा 

रतलाम- (Ratlam) करीब 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रतलाम शहर में एक बार फिर जादू कला का मंचन देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध जादूगर मंगल द्वारा प्रस्तुत जादू कार्यक्रम का आयोजन शहर में किया जा रहा है, जिसमें दर्शकों को पारंपरिक और आधुनिक जादू कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में जादूगर मंगाल के साथ उनके पुत्र युवराज मंगाल भी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार इस मंचन के माध्यम से दर्शकों को जादू की दुनिया से रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच पर विशेष प्रस्तुतियों के साथ “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” की झलक भी दिखाई जाएगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। शहर में लंबे समय बाद इस तरह के जादू कार्यक्रम का आयोजन होने से जादू कला में रुचि रखने वाले लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम नियमित रूप से निर्धारित दिनों में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के दर्शक निर्धारित शुल्क टिकट लेकर शामिल हो सकेंगे। रतलाम में इससे पूर्व भी जादू कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खास रुचि रही है और 25 वर्षों बाद फिर से इस प्रकार का आयोजन शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक नया रंग जोड़ने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *