सैलाना-शिवगढ रोड़ पर भीषण सड़क दुघर्टना ने दो लोग हुए घायल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना-शिवगढ रोड़ पर भीषण सड़क दुघर्टना ने दो लोग हुए घायल

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना- शिवगढ़ रोड पर सांसर पंचायत के समीप एक मोटर साइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें जैसे-तैसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना लाया गया। जहां पर उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र सिंह रायकवार ने प्राथमिक उपचार उपरांत दोनों घायलो को रतलाम रेफर कर दिया।सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एंबुलेंस नहीं थी। बार-बार गुहार करने के पश्चात लगभग 1 सवा घंटे पश्चात एंबुलेंस आई और परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए।

जानकारी के अनुसार नानूराम पिता वैलजी उम्र (45) निवासी केसरपुरा अपनी पत्नी कलाबाई (40) के साथ केसरपुरा से अपने ससुराल शिवगढ़ के डूंगरा पूजा गांव जा रहे थे। तभी सांसर के पास बाइक असंतुलित होकर गिर गई। व दोनों को गंभीर चोटे आई। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल से दोनों घायलों को निजी वाहन से सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए पर यहां पर प्राथमिक उपचार तो कर दिया किया गया पर एंबुलेंस समय पर नही आई‌। कई बार एंबुलेंस के लिए फोन लगाया गया तब लगभग सवा डेढ़ घंटे पश्चात एंबुलेंस आई और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज उपचार हेतु भेजा जा सका। घायल नानूराम के भानेज केसरपुरा निवासी दिनेश मीणा ने आरोप लगाया कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने से चिकित्सा में देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *