सैलाना एसडीओपी ने कर्म वीर पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना एसडीओपी ने कर्म वीर पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

25/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- जिले के सैलाना थाना परिसर में कोरोना में लगातार डयूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को ‘काेविड-19 मेडल व प्रशस्तिपत्र एसडीओपी नीलम बघेल ने थाना प्रभारी प्रथ्वी सिंह खलाटे की उपस्थिति में प्रदान किये। एसडीओपी बघेल ने पुलिस कर्मियो को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों ने कोरोना महामारी की रोकथाम एवं उस अद्भुत चुनौतियों से संघर्ष के दौरान आपके द्वारा अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता को मान्यता देते हुए। आपका कर्मवीर योद्धा पदक प्रदान किया जा रहा है। बघेल ने यह भी बताया की कोरोना संक्रमण के दौरान कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को अपनी जान की परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से सेवाएं देने वाले सैलाना पुलिस थाना के 27 पुलिस कर्मीयो ने एक उपलब्धि हासिल की है, जोकी काबिले तारीफ है। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे ने कहा की सम्मान मिलना हम सब के लिए गर्व की बात है।

इन का किया सम्मान-

पृथ्वी सिंह खलाटे,थाना प्रभारी (निरीक्षक), आर.पी सारस्वत,उप निरीक्षक, शीना खांन,उप निरीक्षक, आनंद बागवान,धामनोद चौकी प्रभारी (उप निरीक्षक), हितेंद्र सिंह परिहार,सेउनि, शिवजी यादव,सउनि, अनिल कुमार मर्सकोले,प्र.आर, इस्माइल शाह,प्र.आर, हेमन्त जाट,प्र.आर, संदीप शैगोकर,प्र.आर, दिलिप देसाई,प्र.आर, रामचंद्र जाट,प्र.आर, निरंजन त्रिपाठी,प्र.आर, नरेन्द्र सिंह झाला,प्र.आर, अनिरुद्द सिंह,प्र.आर, हेमलता राठौर,प्र.आर, संदीप सिंह भदोरिया,आर., प्रदीप दामा,आर., मुकेश कुमार,आर., फकीरचंद सोलंकी,आर., योगीता खंडावत,म.आर., दिनेश पाटीदार,आर., संदीप परमार,आर., मनीष कुमार खराड़ी,आर., भारत अलावा,आर., कृष्णा कटारा,आर., विजय मोहनिया,आर., राजु निनामा,आर., विकास पालीवाल,आर., महेन्द्र सिंह,प्र.आर.चालक, तोफान भूरिया,आर., यशपाल धनगर,आर., टीना सिसौदिया,म.आर. आदी का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *