रतलाम एसपी ने किया सैलाना केदारेश्वर महादेव मंदिर का का निरीक्षण
25/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam, mp)- आगामी शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक ने सैलाना नगर से पांच किलोमीटर दूर अडवानीया रोड स्थित अति प्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सैलाना थाना अंतर्गत ग्राम आडवानीया पंचायत स्थित अति प्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बेरिकेडिंग, पार्किंग, आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं मंदिर, मेला एवं सभी धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने, क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए है।





