बाजना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत हुई चार नाबालिग बालिकाओं को परिजनो को किया सुपुर्द
25/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के बाजना थाना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पूर्व में हुई अपहृत में 4 नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढकर परिजनो को सुपुर्द किया।
पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन एवं बाजना थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी के लिए टीम गठित की जाकर अपहृत हुई 4 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में बडी सफलता मिली।
बतादे की फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 25/2024 धारा 363 भादवि मे 29 जनवरी 2024 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें आरोपी दिलीप पिता गज्जा भाभर निवासी ग्राम कण्जीया थाना पाटन जिला बांसवाडा राजस्थान।
फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 447 /24 धारा 137(2) बीएनएस 6 सितम्बर 2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें आरोपी जितेन्द्र पिता पुना जी पारगी निवासी ग्राम कुपडाछत्री थाना बाजना।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाजना पर अपराध क्रमांक 660 /24 धारा 137(2) बीएनएस 14 फरवरी 2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें आरोपी जग्गु पिता धिरिया चारेल निवासी ग्राम कुपडाछत्री।
फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 663/24धारा 137(2) बीएनएस 17 दिसंबर 2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें आरोपी राकेश पिता रामा भगौरा निवासी ग्राम राजाखोरा माताजी थाना शिवगढ।




