जनसुनवाई में 31 आवेदको की शिकायतो को सुनकर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को दिए निराकरण के निर्देश
25/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में आएं 31 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
मंगलवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 31 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर संबधित थाना प्रभारीयो से भी प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधिक्षक पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान डीएसपी अजाक शेर सिंह भूरिया, रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला उपस्थित रहे।




