शहर में चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते दो बदमाशों को पकड़ा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शहर में चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते दो बदमाशों को पकड़ा

25/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर में त्यौहार पूर्व संध्या पर तलाम जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग अभियान के दौरान स्टेशन रोड़ थाना पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते दो बदमाशों को पकड़ा है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शहर में चाकुबाजी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।

इसी दौरान रतलाम शहर में त्यौहार पूर्व संध्या पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है। चैकिंग के दौरान् शहर का स्टेशन रोड़ थाना पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 बदमाशों को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा है। जिन पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

24 फरवरी 2025 की संध्या को बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 साल निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को प्र.आर. हेमन्त परमार व उनकी टीम के द्वारा गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर अवैध धारदार खटकेदार चाकु लेकर घूमते हुए पकड़ा एवं बदमाश के कब्जे से अवैध धारदार खटकेदार चाकु जप्त कर 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 137/2025 पंजीबद्ध किया।

24 फरवरी 2025 की संध्या को बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 साल निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को प्र.आर. मुकेश सिंह चौहान व उनकी टीम के द्वारा अम्बेडकर ग्राउण्ड के पास सूचना के आधार पर अवैध धारदार छुरा लेकर घूमते हुए पकड़ा एवं बदमाश के कब्जे से अवैध धारदार छुरा जप्त कर 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 138/2025 पंजीबद्ध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *