सैलाना में विद्यार्थियों की कड़ी चैकिंग के बाद कक्षा में दिया प्रवेश,12 वीं की परीक्षा शुरू

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में विद्यार्थियों की कड़ी चैकिंग के बाद कक्षा में दिया प्रवेश,12 वीं की परीक्षा शुरू

25/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर में इस बार तीन परीक्षा केंद्र बनाए गये है। इन तीनो परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियो को कक्षा में प्रवेश के पहले कड़ी चैकिंग करने के बाद ही कक्षा में प्रवेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों से जांच मे पर्स, कम्पास, मोबाइल फोन व अन्य अनुचित सामग्री बाहर ही रखवा कर कक्षा में प्रवेश दिया।

नगर मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीएम राइज बालक उमावी तथा बायपास स्थित सीएम राइज (रमषा) स्कूल मे सोमवार को कक्षा 12 वी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे संपन्न हुई। इन का पहला पेपर हिन्दी का था।

नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्राध्यक्ष मोतीलाल डोडियार ने बताया की विद्यालय मे 100 विद्यार्थीयो में से 1 अनुपस्थित रहा। सीएम राईज विद्यालय शा. उत्कृष्ट उमावी के केंद्राध्यक्ष आफाक ऐहमद ने बताया की विद्यालय मे 195 विद्यार्थीयो में से 2 अनुपस्थित रहे। इसी तरह सीएम राइज मॉडल स्कूल बायपास के केन्द्राध्यक्ष आर.एन. केरावत ने बताया की परीक्षा केन्द्र में 129 विद्यार्थीयों में से 16 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया ने बताया की सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *