स्वर्गीय जयदीप सिंह चौहान की स्मृति में प्रथम रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्तदान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्वर्गीय जयदीप सिंह चौहान की स्मृति में प्रथम रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्तदान

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) ग्राम जलोद, पोस्ट नौगांवा जागीर, जिला रतलाम में स्वर्गीय जयदीप सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्तदान कर रक्तदाताओं ने स्वर्गीय जयदीप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय जयदीप सिंह चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच दिलीप नागदिया, समाजसेवी मोहन मुरलीवाला एवं समाजसेवी गोविंद काकानी उपस्थित रहे। मानव सेवा समिति रतलाम द्वारा रक्तदान शिविर का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। मात्र तीन घंटे में 36 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने सहभागिता की।

मानव सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरलीवाला ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वर्गीय जयदीप की स्मृति में आयोजित इस शिविर को प्रेरणादायक बताया। समाजसेवी गोविंद काकानी ने इसे मित्रों द्वारा पुष्पांजलि के रूप में किया गया पुण्य कार्य बताते हुए सराहना की। सरपंच दिलीप नागदिया ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इसके पश्चात परिवार के भेरू सिंह, गजराज सिंह, विक्रम सिंह, लाखन सिंह, रणजीत सिंह सहित अनेक मित्रों ने रक्तदान किया। शिविर में वरिष्ठजन भूवान नागदिया, कैलाश प्रजापत, कन्हैयालाल नागदिया, मित्र श्यामलाल महार, पंकज जाटव, फकीर मालवीय, सुनील भाई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह मानव सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य हेमंत मेहता एवं रविंद्र बक्शी द्वारा प्रदान किए गए। स्वर्गीय जयदीप चौहान के परिवारजनों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, मानव सेवा समिति, रक्त केंद्र के डॉक्टरों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जयदीप की करंट लगने से हुई मृत्यु की घटना की जानकारी प्राप्त की एवं प्रशासन द्वारा शीघ्र सहायता दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *