रिंगनोद पुलिस ने दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
25/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी दौरान रिंगनोद पुलिस ने 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है। बतादें की रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा (ग्रामीण) शक्ति सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में रिंगनोद थाना क्षेत्र में कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी रघुनाथ मेहड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम के ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर की सुचना के आधार पर NDPS एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही मंगलवार को महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP 13 ZJ 6357 को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम MD ड्रग किमती 10 लाख रूपये की तस्करी करते दो तस्कर समीर उर्फ राजा व दाऊद को गिरफ्तार किया है। मामले में रिंगनोद थाने पर अप.क्रं- 493/ 2024 धारा- 8/22 NDPS एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपीगण को न्यायालय पेश किया जावेगा तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की तलाश की जावेगी।
यह आरोपी किए गिरफ्तार-
पुलिस ने बताया कि इस पुरी ही कारवाही में समीर उर्फ राजा पिता हनीफ खान पठान उम्र 34 साल निवासी अशोक नगर रतलाम, दाऊद पिता नासीर कलीगर उम्र 27 साल निवासी अशोक नगर रतलाम को गिरफ्तार किया है।




