युवा खूब मेहनत करें,आगे बढ़े- रतलाम कलेक्टर बाथम

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

युवा खूब मेहनत करें,आगे बढ़े- रतलाम कलेक्टर बाथम

25/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- खेल एवं कल्याण विभाग के अंतर्गत रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजित सम्पन्न हुआ। इस दौरान युवाओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कविता, पेंटिंग, मोबाइल फोटोग्राफी, समूह लोक, नृत्य समूह, लोक गायन, कहानी, लेखन सम्मिलित है। युवा उत्सव में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शम्भूलाल चंद्रवंशी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा प्रदर्शनी में लगाए विभागीय स्टाल का अवलोकन किया गया। आई टी आई प्राचार्य यु.पी. अहिरवार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें, खूब मेहनत करें, आगे बढ़े। अपना अपने परिवार का अपने शहर अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी तथा नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी तथा जिला जल सलाहकार आनंद व्यास उपस्थित थे। युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायकगण नियुक्त किए गए। मोबाइल फोटो ग्राफी प्रतियोगिता के लिए वरिष्ठ फोटो ग्राफर हेमेंद्र उपाध्याय निर्णायक नियुक्त हुए। उनके साथ अन्य निर्णायकों में प्रोफेसर शिवसागर मौर्य, कर्मवीर सिंह भी सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *