जि.पं सीईओ ने दो युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश किया जारी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जि.पं सीईओ ने दो युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश किया जारी

25/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव ने जिले के दो युवाओं के लिए ग्राम पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पीपलखेड़ी जनपद पंचायत आलोट के सचिव स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह राठौर की मृत्यु उपरांत उनकी आश्रित पुत्री कुमारी पूर्वाकुंवर को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत जावरा की ग्राम पंचायत गुर्जर बरडिया के सचिव स्वर्गीय विजय सिंह तंवर की शासकीय सेवा में रहते हुए। मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र मुनिराज सिंह को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *