नामली पुलिस ने धारदार हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने धारदार हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

25/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के नामली पुलिस ने धारदार हथियार (तलवार) के साथ आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। बतादे कि जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने अवैध रूप से हथियार रखने एवं तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जोकी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में थाने की टीम ने बुधवार को मुखबिर सूचना पर आरोपी दशरथ पिता भागीरथ बागरी उम्र 60 साल निवासी ग्राम मेवासा थाना नामली,जिला रतलाम को एक धारदार तलवार सहित पकड़ने में सफलता पाई हैं। आरोपी के विरूद्ध नामली थाने पर अपराध क्रमांक 547/ 2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *