बिजली कनेक्शन काटे पर संविदा लाइन परिचालक व लेबर के साथ की मारपीट
25/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (sailana,mp)- भैंसाडाबर में संविदा लाइन परिचालक और उनके सहयोगी के साथ कनेक्शन काटे जाने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बिजली कंपनी के धामनोद केंद्र में पदस्थ संविदा लाइन परिचालक अशोक पिता कन्हैयालाल धनकराव उम्र 30 वर्षीय निवासी डेलनपुर ने बताया कि मंगलवार को सैलाना- हतनारा रोड स्थित भैंसाडाबर गांव में लेबर दिनेश भूरिया ने भैंसाडाबर में बाबूलाल जाट का बिल बकाया होने से कनेक्शन काटने गए थे। कनेक्शन काटे जाने पर दिलीप पिता बाबूलाल जाट, गोपाल पिता बाबूलाल जाट व अजय पिता प्रकाश जाट आए और चिल्लाचोट कर झगड़ा करना शुरू कर दिया। ओर शासकीय कार्य में बंधा पहुंचाई। विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि कार्यालय में जाकर विद्युत बिल के रुपए जमा कर दो। इसी दौरान दिलीप के मुंह पर मुक्का मार दिया। जिससे मुंह में खून निकल आया। फिर गोपाल ने लात घुसो से मारपीट करना शुरू कर दिया। अजय ने साथी दिनेश भूरिया को पकड़ा और मारपीट कर दी। पुलिस में तीनों आरोपियों पर मारपीट के साथ ही एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। उधर घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया।




