जिले में जैविक खाद बनाने की यूनिट स्थापित करवायें-कलेक्टर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिले में जैविक खाद बनाने की यूनिट स्थापित करवायें-कलेक्टर

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम- (Ratlam) सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में पशु पालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा नवीन शुक्ला, डॉ. सुभाष बारिया सहित पशुपालन विभाग के डॉक्टर उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर बाथम ने गौशालाओ के सभी पशुओं की टैगिंग करवाने के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा को निर्देशित किया। बैठक में आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना में अधिक से अधिक आवेदन करवाने, गौशालाओ मे टैगिंग एवं भारत पशुधन एप में दर्ज गौवंश की सभी गतिविधियों जैसे टीकाकरण, पशुआहार, कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी को एप पर दर्ज करवाने, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजनातंर्गत हितग्राहियों को प्रशिक्षण देने, साथ ही मिल्क रूट पर ही हितग्राही चयनित करने एवं गौशालाओ से निकलने वाले गोबर से जैविक खाद बनाने की यूनिट स्थापित करवाने के निर्देश दिए गये।

बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि जिले में चलित पशु चिकित्सा इकाई पशु संजीवनी वाहन के माध्यम से पशुपालकों के बीमार पशुओं के उपचार के लिए घर पहुंच सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए पशु पालक को 1962 टोल फ्री नंबर पर फोन करना होता है। फोन पर चलित पशु चिकित्सा एम्बुलेंस से सशुल्क घर पहुंच पशु उपचार सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *