पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप व अन्य समाज जनों ने श्रद्धांजलि दी।

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप व अन्य समाज जनों ने श्रद्धांजलि दी।

रतलाम- (Ratlam) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मानव मात्र को शर्मसार करने वाली घटना आतंकवादियों द्वारा धर्म के नाम की पहचान कर नरसंहार हत्या की। उसकी जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम मेंन के आह्वान पर अन्य समाज से आए हुए समाज प्रमुखों ने घोर निंदा करते हुए शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर तथा 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।

इस दुखद अवसर पर श्रद्धांजलि देने वाले जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा, फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी जयवंत कोठारी,राजेश रांका, प्रवीण लोढ़ा रतलाम ग्रुप सचिव विपिन पूनिया, निलेश पोरवाल, सुनील चपलोद, संजीव कोठारी, संजय मोदी एवं महिला सदस्या नगीना लोढ़ा, शीतल पुंगलिया और मधुबाला कटारिया भी उपस्थित थी। समाज के प्रमुखों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित थे। त्रीस्तुति संघ के सुशील छाजेड़, रत्न पूरी मंडी व्यापारी संघ से रितेश बाफना, दामोदर वंशी जूना गुजराती समाज से राजेंद्र सोलंकी, ममता सोलंकी, सेन समाज से ओमप्रकाश देवड़ा, खटीक समाज से शुभम खींची, जयेश पार्टी से सिद्धार्थ झामर, रवि बारोट, सतीश मुनिया, जागड़िया ब्राह्मण समाज से महेश शर्मा, माली समाज से विष्णु, राव समाज और आनंद समाज सभी समाज प्रमुखों के साथ सदस्य बंधु उपस्थित थे।

इन सभी समाज जनों ने देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी से व देश के गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया की आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दें और भारत में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद सबक सिखाये ताकि भविष्य में भारत की ओर आँख उठाकर कर भी न देख सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *