सैलाना मे स्कुली छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का दिया संदेश
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के स्थानीय बस स्टैंड पर माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना सेवा पखवाडा के अंतर्गत छात्राओ ने नुक्कड़ नाटिका एवं साफ- सफाई के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओ ने नारे ,पोस्टर एवं संवाद के माध्यम से आम जनता को सिखाया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना समाज का कर्त्तव्य तथा जिम्मेदारी है, और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य दिलीप कुमार पाटीदार, दुर्गा राम चौधरी, रुफिना अल्फ्रेड एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।




