सैलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला मंत्री का किया स्वागत

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी व जिला मंत्री कैलाशी चारेल का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। बतादें की भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला से क्रांति जोशी व जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल का ढोल- नगाड़ों से भव्य स्वागत वन्दन किया गया।
स्वागत वन्दन के दौरान वार्ड पार्षद विशाल धभाई, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुकूल सोनी, सुरेंद्र मेहता, रमेश बैरागी, मुकेश पाटीदार, पार्षद चंदा पारगी, महामंत्री सुभाष भाभर, मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार, सौरभ रांका, लखन चंदेल, ललित कसेरा, दिनेश कसेरा, राजेश कसेरा, हरीश कसेरा, प्रहलाद पाटीदार, रजनी वर्दीचंद पाटीदार, रवि शर्मा, सुनील राठौर, बिट्टू ठाकुर, शेर सिंह राठौड़, प्रभु भाभर, दिनेश पाटीदार, अनोखी लाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार, शांतिलाल सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




