एक मकान के अंदर मिला बुजुर्ग महिला की लाश, रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र का मामला
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) शहर के औद्योगिक थाना अन्तर्गत लक्ष्मणपुरा क्षेत्र से लगी मीरा कुटी में एक बुजुर्ग महिला की घर में मिली लाश से सनसनी फैल गई और क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी लगते हैं, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू की।
प्रथम दृष्टियां मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरला धनेटवाल अकेली रहती थी। जिसका फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घर के अंदर घुसे और समान बिखेर दिया। महिला का शव घर के अन्दर पड़ा मिला। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सग्दि्ध मामले में तत्काल पांच थाना प्रभारी की एक एसआईटी टीम का गठन किया है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगा। वहीं पुलिस सीसी टीवी भी कंगाल रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का कहना-




