रतलाम शहरवासियों की मंत्री कश्यप ने समस्या की हल
रतलाम- (Ratlam) शहर के कस्तुरबा नगर में रोड निर्माण कार्य में विसंगतियों की वजह से आवागमन में आ रही समस्याओं के बारे में शहरवासियों के माध्यम से संज्ञान में आते ही प्रदेश के संवेदनशील सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर राजेश बाथम को निर्देशित किया।
कलेक्टर बाथम के मार्ग दर्शन में एसडीओ पीडब्ल्यूडी पी.के. राय एवं नगर निगम के अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों ने उपस्थित रहकर रहवासियों की समस्या सुनी। कस्तुरबा नगर की गली नम्बर 4,5 एवं 6 तथा राजीव नगर में आमने-सामने जाने के लिए अप्रोच रोड बनाने के लिए रास्ता समतल कर व्यवस्थित किया गया।
जिससे आवागमन पुनः सुचारू रूप से होने लगा है। समस्या का समाधान होने पर रहवासियों ने मंत्री काश्यप, कलेक्टर राजेश बाथम, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




