अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) शहर के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। बतादें की शनिवार को प्रातः 5 बजे जिला चिकित्सालय से सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात महिला एक चार माह के बालक को अस्पताल में सो रहे परिजनों के पास से उठा कर ले गई है, जिस पर बच्चे की तलाश की गई। महिला एक आटो में बैठकर रेल्वे स्टेशन गई थी। जो उक्त आटो चालक संदेह होने पर सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त महिला को सीधे जीआरपी थाना लेकर गया। जहां से उक्त महिला व बच्चे को थाना स्टेशन रोड़ लाया गया।

बच्चे को दस्तयाब कर अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्चे के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपीयां महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 440/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपीयां महिला तरन्नूम बी पति समीर अंसारी उम्र 26 साल निवासी खजराना इन्दौर को गिरफ्तार किया गया जिससे बच्चे के अपहरण करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *