रतलाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी
रतलाम- (Ratlam) शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा 8 लेन पर टाटा टीयागो कार से 20 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की।
रतलाम जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की टीम गठित की गई।
टीम को शुक्रवार को मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि कुछ लोग जावरा से अवैध शराब लेकर 8 लेन से आसपास के गांव में सप्लाई के लिए जाने वाले है। मुखबिर सूचना के आधार पर उनि अजमेर सिंह भूरिया एवं टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान 8 लेन अप साइड आम रोड गोपालपुरा रतलाम पर टाटा टीयागो कार क्रमांक MP 19 CC 9768 की तलाशी लेते उसमें 20 पेटी कुल बल्क 180 लीटर देशी प्लेन शराब मिली। जिसे विधिवत जप्त किया गया। मौके पर संदेही एक बिना नंबर की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल, एवं एक पल्सर बाइक क्रमांक MP 43 ZD 2143 मिली जिन्हें भी जप्त किया गया। फरार हुए आरोपियों की पाताराशी कर तलाश की जा रही है।




