सैलाना में सरकार ग्रुप सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर में 31 यूनिट किया रक्तदान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में सरकार ग्रुप सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर में 31 यूनिट किया रक्तदान

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरकार ग्रुप सेवा संस्था के सुनील निनामा ने बताया कि रविवार को नगर के सगस बावजी मंदिर के पीछे रीनू पावर प्लांट पुरानी जिनिंग फैक्ट्री पर सरकार ग्रुप सेवा संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस शिविर जैसे महान कार्य में भाग लिया।

सुनील निनामा ने बताया कि शिविर में रतलाम सिविल हॉस्पिटल की मेडिकल टीम विशेष रूप से मौजूद थी। टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया। व 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बाद में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *