सैलाना स्वास्थ्य केंद्र पर 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना स्वास्थ्य केंद्र पर 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बालिकाओं को Gardasil- 4 का एकल- खुराक टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. शैलेष डागे ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है।समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्षीय बालिकाओं को इस अभियान का लाभ दिलाएं और निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *