सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मामा बालेश्वर दयाल जल मंदिर का किया शुभारंभ

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मामा बालेश्वर दयाल जल मंदिर का किया शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर का शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को नगर की चाणक्य और चंद्रशेखर आजाद शाखा के स्वयंसेवकों ने गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मरीजों व उनके परिजनों को आरओ युक्त जल उपलब्ध कराने का संकल्प लेते हुए मामा बालेश्वर दयाल जल मंदिर का शुभारम्भ किया।

इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से नगर के चिकित्सालय में आने वालों को ठंडा और आरओ वाला जल मिलना संभव हो सकेगा। स्वयंसेवकों ने बताया कि आज विश्व जल दिवस के अवसर पर ये नया प्रकल्प शुरू कर नव संकल्प लिया है। जिसे आगे भी विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान रोगी व उनके परिजनों को फलों का वितरण भी किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. शैलेश डांगे, बीईई कैलाश यादव सहित अन्य कर्मचारियों और रोगियों के परिजनों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *