विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई
24/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- विश्व क्षय दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 24 मार्च को किया जाता है। सीएमएचओ डॉक्टर एम.एस. सागर ने बताया कि इस वर्ष की थीम “यस वी केन, एंड टी बी, कमिट, इन्वेस्ट, डिलीवर” रखी गई है।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की जागरूकता के संबंध में जागरूकता रैली का शुभारंभ सीएमएचओ डॉक्टर एम.एस. सागर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, मध्यप्रदेश कैंसर सोसायटी के आजीवन सदस्य अशोक अग्रवाल, आशीष चौरसिया, सरला वर्मा, आशीष कुमावत, शरद शुक्ला, पी.एल. मुनिया, जयसिंह सिसोदिया, शुभम भाटी, अपूर्व शर्मा, अवनीश पटेल, आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज की ट्यूटर सुश्री पलक भट्ट, दीपक शर्मा, रामेंद्र गुप्ता, नीलिमा मसीह, पुष्पा दडिंग, अनीता धौलपुरिया, सुरेश जोशी, उर्मिला मसीह , कैलाश यादव, डॉ. संकल्प श्रीवास्तव, डॉ. गौरव बोरीवाल, मोहन कछावा, कमलेश मुवेल, नर्सिंग ऑफिसर, आरबीएसके चिकित्सक, एलएचवी, सुपरवाइजर, एएनएम, शहरी आशा, आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी आदि की उपस्थिति में किया गया।
जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोरा ने बताया कि जिला क्षय केंद्र रतलाम में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी रोग से रोग मुक्त हो चुके रोगियों का टीबी चैंपियन के रूप में सम्मान किया गया। इस दौरान टीबी चैंपियंस को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।




