जावरा पुलिस ने 4 अवैध पिस्टल एवं 2 जिंदा राउंड किए जब्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने 4 अवैध पिस्टल एवं 2 जिंदा राउंड किए जब्त

24/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले की जावरा औ.क्षैत्र. पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध द्वारा कारवाही की है। पुलिस ने 4 अवैध पिस्टल एवं 2 जिंदा राउंड जब्त किए हैं।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से हथियार लेकर घुमने व हथियारो की तस्करी करने वालो पर कडी वैधानिक कारवाई कर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे जावरा औ. क्षैत्र. थाना प्रभारी उनि व्ही.डी. जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठीत टीम द्वारा 21 मार्च को मुखबीर सुचना के आध आर पर चौरासी बडायला तिराहे यात्री प्रतिक्षालय को टीम द्वारा चारो तरफ से घेरा बन्दी कर प्रतिक्षालय मे बैठे आरोपी सज्जन कुमार पिता लक्ष्मी नारायण मेघवाल उम्र 27 साल नि. आबुसर का वास थाना सदर झुंझुनु राजस्थान के कब्जे से 4 पिस्टल व 2 जिन्दा कारतुस जप्त किया। बाद प्रथक से जावरा औ.क्षैत्र थाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 156/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के दौरान उसने बताया कि मेरी फैस बुक के माध्यम से उसकी पहचान पुजा नाम की लडकी से हुई थी। जिसने अपनी सहेली अन्नु नाम की लडकी के मोबाईल नम्बर आरोपी को देकर बात करायी। अन्नु अवैध हथियार की गैंग मे काम करती है। अन्नु द्वारा आरोपी सज्जन को प्यार मोहब्बत व पैसे का लालच दी। जिससे आरोपी सज्जन कुमार अवैध हथियार की गैगं मे काम करने की सहमति दी। बाद आरोपी सज्जन को उज्जैन मे अन्नु नाम की लडकी ने रेलवे स्टेशन चामुण्डा माता मन्दिर के पास खडे रहने को कहा जहा कुछ देर बाद अन्नु के कहे अनुसार दो व्यक्ति आये जिन्होने आरोपी सज्जन को 4 पिस्टल व 2 जिन्दा राउन्ड उपलब्ध करायी आरोपी द्वारा 4 पिस्टल व 2 राउन्ड लेकर अन्नु के कहे अनुसार जोधपुर किसी व्यक्ति को देने जा रहा था। उसी दौरान आरोपी के कब्जे से हथियार जप्त किये गये। प्रकरण मे आरोपी सज्जन कुमार से पुछताछ व अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *