युवा भारत मध्य प्रदेश द्वारा शहीदी दिवस मनाया गया
24/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar
रतलाम (Ratlam,mp)- पतंजलि योग समिति महिला पतंजलि योग समिति युवा भारत एवं पांच संगठनों के सामूहिक तत्वाधान में रविवार शहीद दिवस का कार्यक्रम अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ।
जिसमें भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं स्वदेशी स्वावलंबन को जीवन में अपने के लिए संकल्पित हुए इसी के साथ जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से युवा भारत प्रांत प्रभारी प्रेमाराम पूनिया द्वारा बैठक के मुख्य विषय रखे गए। 25 दिवसीय सहयोग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पांच क्रांति एवं योग यज्ञ एवं संत प्रवचन के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन में नवीन दायित्व की घोषणा करते हुए पतंजलि योग समिति संगठन मंत्री का दायित्व दो बत्ती चिकित्सालय संचालक अपार उपाध्याय को दिया गया। संगठन के सभी पदाधिकारी द्वारा शुभकामनाएं व्यक्त की गई एवं बधाई प्रेषित की आपके द्वारा संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। जिसमें राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयश्री राठौर, जिला प्रभारी उत्तम शर्मा, युवा भारत जिला प्रभारी राजेश चंदवानी, महिला पतंजलि योग समिति महामंत्री मीना भावसार, कोषाध्यक्ष ललिता कुमावत, संगठन मंत्री सीमा वर्मा, तहसील महामंत्री अलका मेहता, एस.के गौतम कार्यालय प्रभारी राजमल कुमावत एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति रहे।




