मन्नतें पूरी होने पर धधकते अंगारों पर से गुजरा आस्था का जनसैलाब
24/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- होली पर के दसवें दिन रतलाम जिले के सैलाना नगर के महालक्ष्मी गली में स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सोमवार को शीतला माता उत्सव समिति द्वारा दशा माता पर्व के दिन चूल का आयोजन किया है। मान्यता है कि भक्तों की मन्नतें पूरी होने पर भक्त इस दिन धधकते अंगारों पर से गुजरते हैं।
बतादे की मां के भक्तों ने चूल प्रारंभ होने से पहले आयोजन स्थल पर एकत्रित होना शुरू हुए। चूल चलने से पहले भक्ति स्नान कर हाथों मे अगरबत्ती, नारियल व कलश में जल भरकर भक्त मां के जयकरा लगाते हुए धधकते अंगारों पर निकलते दिखाई दिए। और मंदिर पर पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। अंगारों पर चलने वाले भक्तों की संख्या लगभग 500 से 800 रही है। आयोजन समाप्ति के पश्चात सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया।




