भाजपा विधायक को पार्टी ने नोटिस देकर कार्रवाई की दी चेतावनी
24/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar bhopal, Ratlam
भोपाल/रतलाम- (bhopal, Ratlam,mp)- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय को नोटिस देकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों का हवाला देते हुए। 7 दिनों में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय के अलावा घटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ही विधायक सतीश मालवीय भी इस सत्र से पहले 1.64 हेक्टेयर जमीन की हेराफेरी का मामला उठा चुके हैं।
दरअसल विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय ने कहां की सिंहस्थ तंबू में ही होता आया है, वही अच्छा भी लगता है। लेकिन अब सिंहस्थ की जमीनों पर प्रयोग किया जा रहे हैं। इसमें कई अधिकारी शामिल हो सकते हैं। बतादे कि सत्र के पहले सत्ता व संगठन की ओर से भाजपा के विधायकों को नसीहतें दी थी, कहा था कि सरकार को घेरने वाली बातों से बचना है।
मालवीय ने 18 मार्च को विधानसभा में सिंहस्थ की जमीनों पर सरकार से सवाल पूछा था। कहां उज्जैन के किसान दर डरे हुए हैं। धार्मिक सिटी के नाम पर जमीन अधिग्रहण के नोटिस दिए जा रहे हैं। कॉलोनाइजरों और माफिया का षड्यंत्र है। जिसमें अफसर भी साथ दे रहे हैं।




