रतलाम पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों की यातायात व्यवस्थाओं को किया दुरुस्त

रतलाम- (Ratlam) शहर पुलिस ने फव्वारा चौक से अम्बेडकर तिराहा एवं चांदनी चौक से हर देवलाला की पिपली तक की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनन्द स्वरुप सोनी के निर्देशन में थाना प्रभारी नीलम चौंगड व सूबेदार अनोखीलाल परमार थाना यातायात टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए मंगलवार को फव्वारा चौक से कॅन्वेन्ट ललित गैस एजेन्सी तिराहा से कोर्ट तिराहा से अम्बेडकर तिराहा तक पैदल पेट्रोलिंग कर ट्राफिक व्यवस्था की गई एवं चांदनी चौक से हर देवलाला की पिपली तक पेदल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था की गई। स्थानो पर माईक से अनाउन्समेन्ट कर सभी वाहन मालिको को अपने वाहन व्यवस्थित पार्किंग हेतु समझाईश दी गई।
सभी को भविष्य मे पार्किंग लाईन के अन्दर ही वाहन खडे करने के लिए समझाईश दी व वाहनो को नो पार्किंग से हटवाया गया और चालानी कार्य़वाही की गई रोड़ किनारे जमिन पर सब्जी बेचने वालो, फल फ्रुट व सब्जी के हाथ ठैलागाडी और अन्य ठेले लगाने वालो को समझाईश देकर हटवाया गया। फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया गया।




