सैलाना बायपास स्थित सीएम राइज स्कूल की एक छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, तो दूसरी छात्रा की तबीयत बिगड़ने से हुई बेहोश
दोनो स्कूली छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना बायपास मार्ग स्थित सीएम राइज स्कूल में अध्ययनरत कक्षा बारहवी की दो छात्रा को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए लाया गया। जिसमें एक छात्रा ने कुछ जहरिला पदार्थ का सेवन करने की बात बताई जा रही है।
नाबालिक छात्रा उम्र 18 वर्ष निवासी बाजना की होकर अपनी सैलाना निवासी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। उसने स्कूल जाने की तैयारी कर घर से कुछ दूर निकली तभी अचानक वह सीधे घर पहुंच कर बहन को जहरिला पदार्थ सेवन की जानकारी दी। बहन चिंतित होकर अपने पति को सूचना दी। दोनो पति-पत्नी तुरंत मोटर साइकिल पर बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। यहा पर डाक्टर जितेंद्र सिंह रायकवार ने प्रारंभिक उपचार करने के बाद रतलाम रेफर कर दिया।
उधर इसी कक्षा की छात्रा उम्र 18 वर्ष की तबीयत अचानक स्कूल में खराब हो गई थी। जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंध ने बीमार छात्रा को स्कूल बस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करने को लेकर आए। ओर छात्रा का इलाज प्रारंभ करवाकर वही छात्रा के परिजन को सुचना दी। डाॅक्टर ने इसे प्रारंभिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। बालिका अपने परिजन के साथ घर चली गयी।
उधर दो स्कूली छात्राओं के बीमारी होने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। वैसे ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। ओर सैलाना एसडीएम मनीष जेन तुरंत ही नवागत तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को अस्पताल भेजा। वही तहसीलदार शर्मा ने पुलिस व सैलाना कस्बा पटवारी की मौजूदगी में छात्राओं के बयान लिए। डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ का सेवन करने वाली छात्र को एंबुलेंस के माध्यम से रतलाम रेफर किया। जहां फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।




