सैलाना थाना परिसर में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समाजनों की बैठक की आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना थाना परिसर में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समाजनों की बैठक की आयोजित

एसडीएम जैन, एसडीओपी बघेल व थाना प्रभारी गडरिया ने ली बैठक

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना परिसर में अगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के मद्देनजर सैलाना एसडीएम मनीष जैन, एसडीओपी निलम बघेल व थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया की उपस्थिति में एक बैठक आदिवासी समाज के प्रबुद्ध जनों की ली।

एसडीएम मनीष जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी दिवस पर आयोजन रैली शांति पूर्वक निकालेंगे। रैली निकालने से पहले रैली के आयोजन अनुमति लेनी होगी। धारदार हथियार प्रतिबंधित अवैध हथियार का उपयोग रैली में नहीं किया जाएगा। वाहन शराब पीकर नहीं चलाए। ज्यादा सवारी नहीं बिठाए। ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग शासन के निर्देशानुसार करेंगे। किसी भी धार्मिक एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का अपमान नहीं करेंगे। आयोजन के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे, और ना ही किसी पार्टी, धर्म, जाति मजहब या शासन के विरुद्ध कोई अपनी बात करेंगे। इस दौरान प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह झाला, निरंजन त्रिपाठी, अनिरुद्ध सिंह व आसपास क्षेत्र के विभिन्न ग्राम से आए समाजजन उपस्थित थे। विभिन्न ग्रामो से आए समाजजनों को एसडीओपी नीलम बघेल ने नशे से दूर रहने की बात कहीं व सभी को शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *