राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को,राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दिलाई शपथ-
24/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam mp)- 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम अन्तर्गत प्रातः 11.00 बजे अतिथियों का आगमन होगा। 11.5 से 11.10 तक दीप प्रज्जवलन, 11.10 से 11.15 अतिथि स्वागत, 11.15 से 11.20 स्वागत उद्बोधन, 11.20 से 11.30 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन, 11.30 से 11.40 अतिथि उद्बोधन तथा शपथ ग्रहण, 11.40 से 11.55 बजे तक ईपिक एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दिलाई शपथ-
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव भी उपस्थित रही।




