बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने उत्कृष्ट विद्यालय तथा सीएम राइज स्कूल पहुंचकर किया निरीक्षण
24/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam mp)- रतलाम भ्रमण पर आए मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉक्टर निवेदिता शर्मा तथा ओंकार सिंह द्वारा शुक्रवार को रतलाम स्थित उत्कृष्ट विद्यालय तथा सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण किया गया।
सदस्यगणों द्वारा सीएम राइस स्कूल में अध्ययन के स्तर तथा कार्य प्रणाली का अवलोकन किया गया। स्कूल के विश्व स्तर पर अव्वल आने पर सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी दौरान बच्चों तथा शिक्षकों से सदस्यगणों द्वारा चर्चा की गई। इसके पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय परिसर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
विद्यालय में प्रयोगशाला संचालन, स्पोर्ट्स कक्ष ठीक से संचालन नहीं होने एवं ठीक से सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। सदस्यगणों द्वारा सागोद रोड पर उत्कृष्ट विद्यालय बॉयज हॉस्टल तथा जनजाति कार्य विभाग के बॉयज हॉस्टल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय हॉस्टल के छात्रों का पढ़ाई का स्तर अच्छा पाए जाने पर सराहना की रिकॉर्ड अच्छे से संचालन करने के निर्देश दिए गए।



