51 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष को सोपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

51 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष को सोपा ज्ञापन

24/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला रतलाम के तत्वाधान में प्रदेश के कर्मचारियों की 51 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह चारेल व सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष को एक ज्ञापन सोपा है।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैलाना, बाजना, रावटी के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने शाम 4 बजे बस स्टैंड सैलाना में मेंन रोड पर एकत्रित होकर रैली निकाल पर विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार के प्रतिनिधि विक्रम सिंह चारेल को अपनी मांगों के संदर्भ में 51 सूत्रीय एक ज्ञापन प्रस्तुत कर उनको मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी अनुशंसा सहित निराकरण करवाने का अनुरोध किया।श है। इस के पश्चात बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के समक्ष सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि विगत लंबे समय से कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। उनका हल किया जाए।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्ष-2016 से बंद पदोन्नति को प्रारंभ किया जाकर पात्रता दिनांक से पदोन्नति करने की मांग की गई। अनुकम्पा नियुक्ति सहायक ग्रेड-3 को निर्धारित समयावधि में सी.पी.सी.टी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने के कारण किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं की जावे तथा जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। उन्हें पुनः सेवा मैं लिया जावे। इसके साथ ही अपात्रता की शर्त को विलोपित करते हुए सी.पी.सी.टी की शर्त को विलोपित/सरलीकरण की जावे। सहित प्रदेश के मुखिया को हमारी 51 सुत्री मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन प्रेषित किया जाए है। इसी दौरान मध्य प्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सैलाना, बाजना, रावटी के अनेको कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *