फर्म का उर्वरक लायसेंस निलंबित
24/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam mp)- उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आलोट द्वारा मैसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर्स बस स्टैण्ड ताल का औचक निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण में स्टाक सूची, भाव सूची अपूर्ण होना, पीओएस मशीन के आधार पर उर्वरकों का मिलान न होने, मासिक प्रगति प्रतिवेदन नियमित न भेजने एवं यूरिया (45 कि.ग्रा.) बोरी की निर्धारित दर 266.50 रुपए के विरुद्ध अधिक राशि 340 रु. में विक्रय किए जाने के कारण फर्म को सूचना पत्र जारी किया गया था। फर्म द्वारा सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत किया गया। जिसके अवलोकन पर उत्तर संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर मैसर्स श्री कृष्णा फर्टीलाइजर्स बस स्टैण्ड ताल द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन करने के फलस्वरुप उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 31 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए। फर्म का उर्वरक लायसेंस आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।




