मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं शिविर का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं शिविर का किया आयोजन

24/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरावदा में मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना शिविर का आयोजित किया गया।

शुक्रवार को सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, सकरावदा सरपंच चंपा शांतिलाल मईडा ने मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी शिविर के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। उपस्थित ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पीएचसी विभाग के अधिकारी राजेंद्र पाल ने किया तथा आभार गोपीचंद मईडा ने माना। इसी दौरान सकरावदा पंचायत सचिव लक्ष्मण चारेल, जिला संयोजक सहकारी प्रकोष्ठ डॉ. प्रदीप शर्मा, रोजगार सहायक गोपीचंद मईडा, गोपाल जाट, अनोखीलाल पाटीदार, लालजी भगोरा, हीरालाल सोनावा, सोनू जाट, विनोद सिंह राठौड़ एवं पटवारी सुरेश चंद उपाध्याय, चौकीदार तोलाराम मईडा सहीत विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *