रतलाम,मंदसौर व नीमच जोन आम आदमी पार्टी अग्रवाल बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में अपने संघठन निर्माण की प्रक्रिया संचालित कर प्रदेश में अपने संघठन को मजबूत कर रही है। उसी कड़ी के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश के जाने माने आप साथी इंजी नवीन कुमार अग्रवाल को पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक किये गए कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आम आदमी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह सर्वविदित है की इंजी नवीन कुमार अग्रवाल वर्तमान में गुजरात में दाहोद लोकसभा में सेंट्रल आब्जर्वर के रूप में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है। उक्त जानकारी आप के रतलाम जोन के मिडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने दी। इस नियुक्ति पर पार्टी साथियो एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।




