गीता मंदिर पर आनंद के साथ भाव विभोर होकर मनाया एकादशी संकीर्तन
24/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- सोमवार को रतलाम शहर के गीता मंदिर पर श्याम सखा परिवार एवं मनोहर लाल रावत खंडेलवाल परिवार द्वारा एकादशी संकीर्तन का आयोजन किया गया।
पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा एवं अरुण सोनी के द्वारा सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी गई। सुना है तेरे दर पर आके मोहन, किस्मत सबकी संवर रही है। तुम्हारे दर्शन को मुरली वाले, हमारी आंखें तरस रही है। जिसके हो माझी तुम मुरली वाले, उसको तंवर की चिंता नहीं है….जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। पुरुषों एवं महिलाओं ने आनंद से भजनों पर नृत्य किया। भजनों के दौरान गुलाब के पुष्पों की वर्षा की गई। भजनों के पश्चात भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण की गई। एकादशी संकीर्तन में सी.बी रावत, संजय व्यास, विनोद अग्रवाल, मुरली खंडेलवाल, श्लेष खंडेलवाल, नवीन व्यास, वीरेंद्र वाफगावकर, सत्य नारायण मंत्री, नवीन रावत, राजेश गोयल, शरद सोनी, श्रीकांत पाध्ये, वर्षा पाध्ये, लीना ठक्कर, उमा पुरोहित, शीला खंडेलवाल, रमा शर्मा, शिखा खंडेलवाल, रूपा पाल, नीता मंडोरा, सीमा खंडेलवाल, शीला खंडेलवाल, शिखा खंडेलवाल, तारा पालीवाल, मीना रावत, नेहा रावत, राजू रावत, नवीन रावत, हंसा रावत, अशोक शिवानी, सुनील सारस्वत, वीरेंद्र वांफगांवकर, दीपक राजपुरोहित, पी एल पुरोहित आदि भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








